1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी प्रभाग देवरिया द्वारा सलेमपुर के नदावर घाट पर वृक्षारोपण किया गया। जिसमे सांसद रविन्दर कुशवाहा, राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम एवम जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चन्द्र तिवारी ने पौधा लगाकर सभी से वृक्षारोपण करने का अपील किया।
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर बधाई दी।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फल वितरित किया गया
उक्त अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन के अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों एवम स्टाफ में फल बांटे।


राज्यमंत्री एवम सांसद ने किया कार्यक्रम को सम्बोधित
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। वृक्षारोपण कार्यक्रम को आज के परिवेश में जन आंदोलन बनाने की जरूरत है।


सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि वृक्षारोपण के तहत
लोगों को जागरूक करने हेतु जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिए। जितनी ज्यादा हरियाली विकसित होगी,उतना ही अधिक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण तैयार होगा।हर व्यक्ति को पौधे लगाना चाहिए जिससे पर्यावरण सुरक्षित रहे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पण्डित गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि वृक्ष हमे जीवन देते है। वृक्षो के कारण ही हमे अमूल्य आक्सीजन उपलब्ध होता है।
पौधरोपण करने का लिया संकल्प
पर्यावरण प्रहरी शमशाद मालिक ने नेतृत्व में सभी ने पौधरोपण करने का संकल्प एवम शपथ लिया।
ये रहे मौजूद
उक्त अवसर पर अमित सिंह बबलू,सन्दीप सिंह टिंकू,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अजय दूबे वत्स,विजयेंद्र शुक्ला,सन्दीप श्रीवास्तव,अवधेश यादव,राजीव मिश्र,इसराइल,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here