सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय का हुआ चुनाव राधेश्याम बने प्रबंधक

0


भटनी।
नगर स्थित सांगवेद संस्कृत महाविद्यालय का चुनाव राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया के प्रागंण चुनाव अधिकारी महेश प्रसाद के देखरेख में सम्पन्न हुआ। प्रबंधक पद के लिए राधेश्याम तिवारी (महंथ जी )व आद्या प्रसाद शुक्ल ने नामांकन किया। इसके अलावा मंत्री पद के लिए उमेश दुबे तथा संतोष श्ुक्ल ने नामांकन किया।

दोनों पदों पर सहमति न बनने पर उपस्थित 39 सदस्यों के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। जिसमें प्रबंधक पद पर राधेश्याम तिवारी को 24 तथा आद्या प्रसाद शुक्ल को 11 व 4 मत अवैध घोषित हुए। मंत्री पर भी उमेश दुबे ने संतोष शुक्ल को हरा दिया। इसके अलावा सभी के सहमति से दीनदयाल दीक्षित को अध्यक्ष तथा शिवाकान्त मिश्र को उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान राजनाथ त्रिपाठी, शिवसुरेश दीक्षित, इन्दूशेखर मिश्र, पवन कुमार, सोहन मिश्र, अवधेश वर्मा, त्रिलोकी तिवारी, वीरेन्द्र पाण्डेय, कौशल किशोर दीक्षित, विंध्यवासिनी शुक्ल को सदस्य निर्वाचित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version