1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News देवरिया टाइम्स।
विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) भारत सरकार नई दिल्ली के तत्वाधान में स्थानीय प्रेम वाटिका, रामगुलाम टोला, देवरिया में उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया के सौजन्य से एक दिवसीय वर्कशाप सेमिनार का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश चन्द्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, देवरिया द्वारा की गई। रवीन्द्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी देवरिया, जयनाथ कुशवाहा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रामजी त्रिपाठी हस्त शिल्प संवर्धन अधिकारी, कार्यालय विकास आयुक्त हस्तशिल्प बडलालपुर, वाराणसी, अभय कुमार कुमार सुमन उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र देवरिया, भूपेन्द्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष, भाजपा देवरिया सदस्य सतर्कता निगरानी समिति दिशा, देवरिया च विजेन्द्र राय लवली, प्रख्यात पर्यावरण प्रहरी, देवरिया की गयी गरिमामयी उपस्थिति रही।


उ०प्र० शासन एवं उद्योग निदेशालय उ०प्र० कानपुर द्वारा चलाये जा रहे एक जनपद एक उत्पाद कौशल उन्नयन व टूलकिट योजना अन्तर्गत रेडीमेड गारमेन्ट हेतु प्रशिक्षित 100 महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण मा० जनप्रतिनिधि व मुख्य विकास अधिकारी के कर कमलों द्वारा वितरण किया गया।


टूलकिट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में शीला देवी पत्नी अशोक पाल सोमनाथ नगर बमनी, ललीता देवी पत्नी तारकेश्वर सोमनाथ नगर बननी रामकली शर्मा पत्नी संजय शर्मा नौतन हथियागढ़ नुजहत जहाँ पत्नी नसीम अन्सार मेहड़ा पुरवा व सरोज शर्मा पत्नी शम्भू शरण शर्मा नौतन हथियागढ़ द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया तथा अवगत कराया कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ होगी। अन्त में उपायुक्त उद्योग द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here