1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स।

Aबनकटा थाना क्षेत्र के सिरसेट के पास से रविवार को पुलिस ने एक पिकअप पर लदे छह गोवंशीय पशुओं को बरामद किया और तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक तस्कर फरार हो गया। पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। पशुओं को तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे थे।

थानाध्यक्ष बनकटा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी बीच सूचना मिली कि सिरसेट के पास से पिकअप से छह गोवंशीय पशु बिहार ले जाए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर | गोवंशीय पशुओं से लदे पिकअप को पकड़ा और पशुओं व वाहन को कब्जे में लिया। वहीं तीन तस्करों

को गिरफ्तार किया गया।

जबकि एक तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस के फरार हो गया। पुलिस के पूछताछ में तस्करों ने अपना नाम केशव गोंड पुत्र बृजनंद शाह निवासी बढया पुनक थाना दरौली, जमशेद शेख पुत्र अलीमाम शेख निवासी चनौर पश्चिम टोला थाना धनौती, रफी

खान पुत्र जलील खान निवासी खगौरा थाना धनौती जिला सिवान बिहार बताया। थानाध्यक्ष मुकेश मिश्र ने बताया कि तीनों पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फरार तस्कर को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here