1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News देवरिया टाइम्स।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में आगामी होली पर्व के अवसर पर खाद्य एवं पेय पदार्थों में अपमिश्रण की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल 08 नमूने संग्रहित किए गए एवं 1240 किलोग्राम खाद्य पदार्थ का सीजर किया गया जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹80400/- है।
संदीप कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पुष्पांजलि ट्रेडर्स, मोहन रोड देवरिया से तुअर की दाल का नमूना संग्रहित किया गया एवं मिथ्याछाप व अधोमानक होने के संदेह में 300 किग्रा तुअर की दाल सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹32400 है।


अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा राजकुमार राकेश ट्रेडर्स, मोहन रोड देवरिया से उड़द की दाल का नमूना संग्रहित किया गया।अजीत कुमार त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा काशीनाथ बरनवाल एंड सन्स, जलकल रोड देवरिया से सूजी का नमूना संग्रहित किया गया। रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अर्जुन किराना भंडार भागलपुर बरहज देवरिया से गुलाब जामुन मिक्स का नमूना संग्रहित किया गया। रंजन कुमार श्रीवास्तव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मनीष ब्रदर्स भलुअनी, देवरिया से बेसन का नमूना संग्रहित किया गया एवं अधोमानक होने के संदेह में 400 किग्रा बेसन को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹28000 है। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अर्जुन किराना भंडार, भागलपुर बरहज देवरिया से गुड़ का नमूना संग्रहित किया गया एवं गुड़ में मिलावट होने के संदेह में संग्रहित 540 किग्रा गुड़ को सीज किया गया जिसका अनुमानित मूल्य ₹20000 है। सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा अमित जायसवाल, सब्जी मंडी बरहज देवरिया से पापड़ (जैन पंजाबी मसाला ब्रांड) का नमूना संग्रहित किया गया। मनीष मल्ल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा विशाल ट्रेडिंग कंपनी, भलुअनी देवरिया से कचरी का नमूना संग्रहित किया गया। संग्रहित नमूने जांच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी प्रेषित किए जा रहे हैं।


उपरोक्त अभियान में रमेश चन्द्र पाण्डेय, सहायक आयुक्त (खाद्य)-II एवं शिवेंद्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी व अन्य संदीप कुमार श्रीवास्तव, रंजन कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार त्रिपाठी, मनीष मल्ल एवं डॉ सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सम्मिलित रहे।उपरोक्त सभी नमूने के परिणाम आने पर विधिक कार्यवाही संस्थित की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here