1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News देवरिया टाइम्स। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहर के सुभाष चौक पर रसोई गैस सिलेंडर मूल्य वृद्धि, महंगाई, भ्रष्टाचार, खराब कानून-व्यवस्था महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व नेताओं ने नारेबाजी की और बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य को तत्काल वापस लेने की मांग की। अंत में राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र सदर एसडीएम सौरभ सिंह को सौंपा।

सयुस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में महंगाई आसमान छू रही है। रसोई गैस सिलेंडर के मूल्य में प्रति सिलेंडर 50 रुपये

एवं कामर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 350 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि कर सरकार ने जनता पर महंगाई थोपा है। भाजपा सरकार में बढ़ रही महंगाई से जनता त्रस्त है। अशोक मद्धेशिया ने कहा कि देश व प्रदेश की डबल इंजन सरकार में बेरोजगारी चरम पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हैं । हरिओम लाला ने कहा कि हत्या, दुष्कर्म, लूट, छेड़खानी आदि की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। यहां धरना को दीनानाथ चौधरी, राजेश यादव, एहतेशाम खान, अमरनाथ, शिवनाथ, सूरज यादव, रामप्रीत, संजीव, दयाशंकर, इमरान लारी, प्रभात, जयराम यादव, आरिफ अंसारी, गुड्डू यादव आदि ने संबोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here