1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News देवरिया टाइम्स

नेहरू युवा केन्द्र, आरोग्य भारती एवं वीणा हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट संस्था के संयुक्त तत्वाधान में उपायुक्त स्वरोजगार कार्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार ने सम्मानित भी किया।

वीणा हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट संस्था की प्रदेश अध्यक्ष विभा पांडेय ने कार्यक्रम में सहभागी महिलाओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। आरोग्य भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ0 अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत को हम सभी ने देखा है। पेड़ पौधे ऑक्सीजन के प्राकृतिक सिलेंडर हैं। वातावरण का बढ़ता हुआ तापमान भविष्य में अनेक संकटों को आमंत्रित कर रहा है यदि समय रहते हम न सचेत हुए तो इसके भयंकर दुष्परिणाम संपूर्ण मानव जाति को भुगतने पड़ेंगे।

जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष में आज 22 जुलाई एवं 15 अगस्त को संपूर्ण प्रदेश में कुल 35 पौधों को लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अभियान की सफलता हमसे-आपसे है। पौधों के संरक्षण का भी उत्तरदायित्व हम सभी को लेना होगा तभी यह अभियान अपने लक्ष्य को हासिल कर पाएगा। इसी कड़ी में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा आगामी 09 अगस्त को जनपद के सभी गांव में 75 पौधों को रोपित करके एक अमृत वाटिका बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस वाटिका को संरक्षित करने का कार्य उस गांव में गठित युवा मंडल के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

उक्त अवसर पर हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट संस्था के पदाधिकारियों सहित उपायुक्त उद्योग, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राहुल मल्ल, अमरेन्द्र यादव, शुभम त्रिपाठी, देवव्रत पाण्डेय एवं कंचन यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here