Home देवरिया चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार

0


Deoria News: देवरिया टाइम्स। रविवार को प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना मय पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर की सूचना पर पटनवापुल के पास अभियुक्तगण 1. राहुल भारती पुत्र स्व0 राम आधार नि0 माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया 2. विक्रम प्रजापति उर्फ काशी पुत्र संन्तोष प्रजापति नि0 माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया को एक दो पहिया वाहन हिरो HF डिलक्स वा0सं0 UP52 AQ 7565 के साथ गिरफ्तार किया गया, बरामद वाहन के सम्बन्ध में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि दिनांक 19.01.2023 को ग्राम रामपुर चन्द्रभान अमतही में एक घर के बाहर से चोरी किये थे। पुलिस टीम द्वारा बरामद मोटरसाईकिल को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी से थाना रामपुर कारखाना पर अज्ञात अभियुक्तों द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल से सम्बन्ध में मु0अ0सं0 22/2023 धारा 379, 411 भादवि का सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणो का विवरणः-

  1. राहुल भारती पुत्र स्व0 राम आधार निवासी माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया
  2. विक्रम प्रजापति उर्फ काशी पुत्र संन्तोष प्रजापति निवासी माधवपुर थाना रामपुर कारखाना जिला देवरिया

बरामदगी का विवरणः– एक अदद दो पहिया वाहन ( हिरो HF डिलक्स वा0सं0UP52 AQ 7565)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version