1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स।

सोमवार को एक रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम एवं सीओ ने मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली।


जिले के रामपुर करखाना थाना क्षेत्र के धनौती खुर्द गांव निवासी खुशहाल यादव पुत्र सुदामा यादव (22) बुलेट मोटर साइकिल से सोमवार की सुबह अपने दोस्त बादल पुत्र मोहम्मद हजरत (21) के साथ बहन आशा यादव पत्नी प्रेमनाथ यादव के घर तरकुलवा के गोठा रसूलपुर गए थे। खुशहाल ने बहन को अपने गांव लाने के लिए बस में बैठा दिया। इसके बाद दोनों बाइक पर घर के लिए रवाना हुए। दोनो अभी


दोपहर बाद करीब एक बजे दोनों देवरिया-कसया मार्ग पर रामपुर कारखाना के पुरुषोत्तमपुर गांव के सामने पुलिया के पास पहुंचे थे। तभी देवरिया से कसया जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने जोरदार टक्कर मार दी।
बाइक का हैंडल बस में फंसकर काफी दूर कर घसीटता गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे खुशहाल व बादल गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौके पर सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बस लेकर चालक फरार हो गया।मार्ग दुर्घटना की जानकारी होने पर मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पर भीड़ उमड़ पड़ी। धनौती खुर्द गांव के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। बहन आशा यादव भी मेडिकल कालेज पहुंच गईं। दोनों की मृत्यु की खबर सुनकर फफक पड़ी। उन्होंने बताया कि दोनों मुझे लेने गांव गए थे। मैं बस से उतरी थी। तभी मार्ग दुर्घटना की जानकारी हुई। वहीं सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में दो युवकों की मृत्यु हो गई है। मौके पर मैं गया था। शव को कब्जे में लिया गया है। दोषी बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here