Home उत्तर प्रदेश UPNEWS:पूरब का सबसे बड़ा डान माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में मौत,पुरे प्रदेश में हाई अलर्ट

UPNEWS:पूरब का सबसे बड़ा डान माफिया मुख्तार अंसारी की जेल में मौत,पुरे प्रदेश में हाई अलर्ट

0


Deoria Times desk: गुरुवार को बाँदा जेल में 2005 से सजा काट रहे मुख्तार अंसारी की मौत हो गईं है। देर शाम उसे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया। हालांकि जेल प्रसाशन ने इसकी अधिकारिक पुष्टि कर दी है। वही इस घटना को देखते हुए मऊ व गाजीपुर में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुख्तार अंसारी की मौत का आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी। उत्तर प्रदेश में धारा 144 लगा दी गई है।


साथ ही बांदा में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। DGP मुख्यालय ने भी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले मंगलवार को मुख्तार की तबीयत बिगड़ी थी। 14 घंटे भर्ती रहने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी ने दावा किया था कि उसे धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।

मुख्तार अंसारी के वकील का कहना है कि कुछ देर बाद उनके बारे में जानकारी मिलेगी। मुख्तार के भतीजे और विधायक सुहैब अंसारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि उनकी तबीयत खराब है। हम लोग बांदा के लिए निकल रहे हैं।
आपको बता दे कि ,मुख्तार अंसारी 2005 से सजा काट रहा है। अलग-अलग मामलों में उसे 2 बार उम्रकैद हुई है।

यूपी के सभी जिलों में पुलिस को अलर्ट पर भेजा गया है। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पुलिस सड़कों पर है। बांदा से लेकर गाजीपुर तक विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। सरकार ने एहतियात के उपाय शुरू कर दिए हैं। मुख्तार अंसारी का परिवार रास्ते में है और तड़के बांदा पहुंचने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version