1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News देवरिया टाइम्स। मंगलवार को समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक संगठन के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय में आहूत की गयी। बैठक में भाटपारानी रेलवे स्टेशन पर युवती से गैंगरेप की घटना की निंदा करते हुए, शासन -प्रशासन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।


बैठक को सम्बोधित करते हुए सयुस के निर्वतमान जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है। प्रदेश में आयेदिन महिलाओं से बलात्कार, हत्या,छेड़खानी,छिनैती,आदि की घटनाएं हो रही है।

पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के बाहर यदि पुलिस मुस्तैद रहती तो युवती के साथ सामुहिक दुष्कर्म की घटना नही होती। ‘बेटी बचाओ ‘ बेटी बढ़ाओ’ का नारा देकर सरकार में आयी भाजपा ने लगातार महिलाओं का शोषण करने का कार्य किया है। महिलाओं के प्रति शासन एवं प्रशासन पूरी तरह असंवेदनशील हो चुका है। हर तरफ जंगल राज फैला हुआ है।

भाजपा सरकार में महिला अस्मिता पर लगातार हो रहे हमलों पर शासन- प्रशासन मौन है। महिलाओं को अब हर क्षण अपनी सुरक्षा को लेकर डर सताने लगा है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में जनता असहाय व असुरक्षित है। नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार का यही असली चेहरा है।


बैठक में मुख्य रूप से बेचूलाल चौधरी, दीनानाथ यादव, दयाशंकर, खुर्शीद आलम, हरिओम’ लाला” , सजीव, रिंकू सांडिल्य, एहतेशाम खान, दिव्यांश श्रीवास्तव, गुड्डू यादव, दयाशंकर, अर्जुन,अमरनाथ’ अमर”, शिवनाथ, इमरान लारी, सन्नी प्रताप, शाकिर अली, जितेश , दीपू ,आदि रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here