महिला मोर्चा के तत्वाधान में अमृत काल बजट संगोष्ठी का हुआ आयोजन

0


देवरिया। शहर के पूरवा चौराहा स्थित सबके प्रयास से सबका विकास कार्यालय पर महिला मोर्चा के तत्वाधान में बजट 2023-24 अमृत काल बजट पर महिलाओं के बीच विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ भाजपा नेता शशांक मणि उपस्थिति रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये बजट महिलाओं के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

जब से भाजपा ने देख की बागडोर सम्हाली है तब से महिला विकास की दिशा में कार्य करती आ रही है। उन्होंने साथ-साथ देश में भाजपा के कार्यकाल में जिस प्रकार महिला को स्थान दिया गया है राष्ट्रपति से लेकर वित्त मंत्री तक महिला बेहतरीन कार्य कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष भारती शर्मा जी ने महिला सम्मान बैंकिंग की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री महिला मोर्चा सीमा जायसवाल जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबीता चौहान, मीडिया प्रभारी आराध्या पांडेय, मुन्नी शर्मा, मधु जायसवाल, राजकुमारी, अनारी देवी, ममता शाह, ममता पांडेय, प्रमीला शाह, राधा सिंह सहित अन्य महिला पदाधिकारी उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version