Home देवरिया Bhatni News:इएमटी तथा आशा की मदद से एम्बुलेंस में ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

Bhatni News:इएमटी तथा आशा की मदद से एम्बुलेंस में ही महिला ने दिया बच्चे को जन्म

0

Deoria News:देवरिया टाइम्स।
भटनी के भरहेचौरा निवासी एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे एम्बुलेंस की मदद से परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने लगे। इएमटी तथा आशा की मदद से महिला ने बच्चे को एम्बुलेंस में ही जन्म दिया। महिला तथा बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाँच के बाद घर पहुंचा दिया गया।


भरहेचौरा निवासी आशा देवी पत्नी अनिल साहनी गर्भवती थी। बुधवार को परस्व पीड़ा होने पर परिवारीजनों ने एम्बुलेंस को कॉल किया। वाहन पहुँचने तक महिला की स्थिति काफ़ी गंभीर हो गयी थी। इएमटी दिव्या मौर्या, आशा लालमुनी देवी तथा पायलट अशोक यादव के प्रयास से महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहाँ जाँच के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। इएमटी दिव्या मौर्या ने बताया कि सूचना पर एम्बुलेंस से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाने का प्रयास किया गया। वाहन में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। दोनों स्वस्थ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version