Home सलेमपुर Salempur News:22 जनवरी को दिपावली जैसा महोत्सव मनाएं-विजयलक्ष्मी गौतम

Salempur News:22 जनवरी को दिपावली जैसा महोत्सव मनाएं-विजयलक्ष्मी गौतम

0


सलेमपुर के बंजरिया के हनुमान मंदिर और दीर्घेश्वरनाथ मन्दिर मझौली ने राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने पूजा अर्चना एवम साफ सफाई किया।
सफाई के बाद सभी लोगों के साथ खड़े होकर तालियां बजाते हुए श्री राम, जय राम, जय जय राम, बोलते हुए कीर्तन भी किया।
राज्यमंत्री ने कहा कि आज सभी मंदिरों में लोग आज सफाई के साथ पूजा अर्चना की शुरुआत कर रहे है ।
पूरी देश मे राम महोत्सव चल रहा है।
भगवान राम साढ़े 500 साल बाद अयोध्या स्थित अपने महल में विराजमान होंगे।इसी को लेकर लोगों में आनंद और प्रसन्नता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवम मुख्यमंत्री योगी जी के आह्वान पर


क्षेत्र के जितने मंदिर हैं, उनमें साफ-सफाई, प्रकाश, रंग-रोगन कर 22 जनवरी को दिपावली जैसा महोत्सव मनाएं। ये महोत्सव की शुरूआत है।
विकसित भारत संकल्प यात्रा में किया प्रतिभाग
उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा बंजरिया में अपने सम्बोधन में भारत को विकसित बनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों का जीवन स्तर ऊंचा होने से भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
गरीब व्यक्ति की गरीबी दूर करने के लिए फ्लैगशिप योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गरीब के हक का लाभ सीधे खाते में घर तक पहुंचाना इस सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
त्रिपुणायक विश्वकर्मा ने विश्वकर्मा योजना से होने वाले फायदे के बारे में लोगो को जानकारी दी।
ग्राम प्रधान ओमप्रकाश सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह,अमरनाथ यादव,मण्डल अध्यक्ष अमरदत्त यादव,अजय दूबे वत्स,रविशंकर मिश्र,अशोक तिवारी,अनूप उपाध्याय,दीपक श्रीवास्तव, लल्लन सिंह,अनूप मिश्रा,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,पुनीत यादव,सलटू बाबा,अंकित मिश्र,सोनू यादव आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version