1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


देवरिया टाइम्स । नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा, सलेमपुर रोड़ देवरिया एवं चॉदपार भटनी के प्रांगण में देश का 77वॉ स्वतंत्रता दिवस बडे़ ही भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि डा0 अभय मणि त्रिपाठी प्रदेश संयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के कर-कमलों द्वारा ध्वजारोहण करके हुआ। तत्पश्चात् दीप-प्रज्ज्वलन तथा मॉ सरस्वती एवं अमर-शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अध्यापकों और बच्चों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।


नेशनल पब्लिक स्कूल ब्रांच चांदपार भटनी देवरिया पर ध्वजारोहण प्रबंध निदेशक संजय शंकर मिश्र और प्रधानाचार्य श्रीमती मृदुला सिंह बघेल द्वारा ध्वजारोहण किया गया जिसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा शाखा चॉदपार भटनी के हेड ब्वाय व हेड गर्ल एवं पिछले सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गयी।

जिनके नाम अनुष्का यादव (8वीं), अभिनव यादव (5वीं), श्रेया चौधरी (7वीं), साक्षी यादव (5वीं), नन्दनी चौहान (7वीं), शौर्य प्रताप सिंह (6वीं), आयुष सिंह (6वीं), अंशिका कुशवाहा (3वीं), सौम्या यादव (3वीं), विराट मिश्रा (2वीं) आदि है। इसके साथ ही पिछले सत्र 2022-23 में प्रत्येंक कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र, सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र, सर्वश्रेष्ठ वक्ता, सर्वश्रेष्ठ विकासशील, कुशल व्यवहार करने वाले छात्र, शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र, खेलकूद में अच्छा प्रदर्शन एवं सभा संचालन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र व शील्ड आदि देकर पुरस्कृत व अपने अमूल्य शब्दों द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मृदुला सिंह बघेल ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया तथा देश की आजादी में बलिदानियों के बलिदान की गाथा बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री राजीव शंकर मिश्र जी ने अपने सम्बोधन में अमर शहीदों की सहादत को कभी न भूलने की बात को मजबूती से रखा।

मुख्य शाखा के कार्यक्रम का संचालन अध्यापक श्री संजीव तिवारी एवं छात्रा प्रत्याक्षा विशेन व चॉदपार भटनी शाखा के कार्यक्रम का संचालन अध्यापक श्री अंकित सिंह विशेन एवं अध्यापिका पल्लवी मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर मुख्य शाखा के सौरभ शंकर मिश्रा, डा0 अन्जू सिन्हा, बी.डी. मिश्रा, विपिन चन्द गुप्ता, अम्बिका दत्त पाण्डेय, अभिषेक राय, बृजेश सिंह, आशुतोष सिंह, दिव्यांशु दूबे, जनार्दन तिवारी, मनीष मणि, मुकेश दुबे, नित्यानन्द, नवनीत चतुर्वेदी, सिद्धार्थ तिवारी, प्रकाश मिश्र, अजीत गुप्ता, विकास कुशवाहा, विकास सोनी, अंशिका, अंशु, सोनल शुक्ला, अनुराधा, आशा गुप्ता, मोहिनी सिंह, करिश्मा उपाध्याय, दिव्या पाण्डेय, कीर्ति, कृष्णा मित्रा, मिथुन, पल्लवी, प्रिया मिश्रा, राधा जायसवाल, राजश्री, रानी, ऋचा मिश्रा, सरिता, शिखा, स्नेहा, सुजाता, श्वेता, संजीव मिश्रा, अन्नू, सुमन, पूजा, निकिता, प्रिया कुशवाहा, पूजा श्रीवास्तव, खुशबू शुक्ला, सुष्मिता तिवारी, सोनी गुप्ता, एकता शुक्ला, आदर्श, शिवांगी शाही, अभिलाषा, बृजेश तिवारी, विवके मिश्रा, अश्वनी ओझा, अल्का सिंह तथा चॉदपार, भटनी ब्रांच के गिरिजेश तिवारी, यजुवेन्द्र मिश्रा, अहमद सर, अक्सा, चंदा तिवारी, रानी शुक्ला, सुमन मिश्रा, अम्बालिका पाण्डेय, रीना पाण्डेय, सत्यम दुबे, रेनू जायसवाल, अदिती तिवारी, रंजना तिवारी, गुन्जन गुप्ता, पल्लवी मिश्रा, नुपूर मिश्रा, सृष्टि सिंह, दृष्टि जायसवाल, सौरभ तिवारी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here