Deoria News हर घर तिरंगा श्रेष्ठ भारत का प्रतीक-जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह

0

Deoria News:देवरिया टाइम्स। मा0 उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने जनपद न्यायालय देवरिया के परिसर में सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा लहराया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि हर घर तिरंगा श्रेष्ठ भारत का भी प्रतीक है। उनके द्वारा उपस्थित सम्मानित न्यायाधीशगण व कर्मचारीगण को एकता, अखंडता, संप्रभुता बनाये रखने हेतु प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी द्वारा इस अभियान के तहत सम्मिलित सभी न्यायाधीशगण के उत्साह के लिए हृदय से अभिनंदन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version