1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News देवरिया टाइम्स। न्यू लाइट एकेडमी चकिया में रविवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई समारोह एक सतत प्रक्रिया है माता-पिता के बाद स्कूल में ही बच्चों को संस्कार मिलते हैं।बच्चों को अनुशासन में रहते हुए कड़ी मेहनत करनी चाहिए और बड़ों और अध्यापकों और अपने से बड़ों के प्रति हमेशा से सम्मान रखना चाहिए ।

देश का भविष्य इन्हीं विद्यार्थियों में है और समाज देश का विकास शिक्षा से ही संभव है। इस अवसर पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।प्रधानाचार्य विनोद पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यार्थी विद्यालय का एक विशेषण होता है। उनके होने से ही विद्यालय का अस्तित्व प्राप्त होता है। उनके बिना स्कूल और शिक्षकों का कोई अस्तित्व नहीं है। लेकिन एक शिक्षक भी तभी महान बनता है, जब उसका विद्यार्थी अपने जीवन में कुछ न कुछ सफलता प्राप्त करता है। तभी एक शिक्षक अपने सिर को गर्व के साथ उठा सकता है।

मुझे आप सभी पर गर्व है। आप सभी ने हमेशा अपने कठोर परिश्रम से विद्यालय एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन करेगें।आप सभी ने हमेशा स्कूल की सभी सूचनाओं का पालन किया है और हमेशा अनुशासन को बनाए रखते हैं। आप सभी ने अपने जूनियर छात्रों को भी अनुशासन से रहना सिखाया है। कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को उपहार देकर विदाई समारोह का समापन किया।इस अवसर पर नम्रता उपाध्याय, ममता मिश्रा, सुमन तिवारी, ममता शुक्ला, वर्षा द्विवेदी, सूरज तिवारी, प्रतिमा यादव, पूनम कुशवाहा, आकृति सिंह, रीता प्रजापति, स्वेता मद्देशिया, संजना गुप्ता, रूपम वर्मा, जिया अख्तर, हसन सिद्धिकी के साथ ही विद्यालय के सभी छात्र छात्राए मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here