1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


मईल, देवरिया:कथाव्यास डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर ने कहा कि भगवान विष्णु हमेशा अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। भक्तों के कल्याण व दुष्टों के नाश के लिए ही भगवान विष्णु 23 अवतार ले चुके हैं। जबकि 24वां अवतार कलयुग में होना निश्चित है। श्री कृष्ण के रूप में जब उन्होंने अवतार लिया था, तो उन्होंने कंस का वध किया। जिसके बाद महाभारत में उन्होंने गीता का संदेश दिया, जो मानव जीवन की सच्चाई है।

कथा व्यास महर्षि देवरहा बाबा आश्रम पर दयाल फाउंडेशन के तरफ से

चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन की कथा का रसपान करा रहे थे। उन्होंने कहा की जब पृथ्वी पर संकट आता है, तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। 23 अवतारों में से भगवान विष्णु के 10 अवतार मुख्य माने जाते हैं। जिसमें मत्सय अवतार, वराह अवतार, नर सिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार इत्यादि। कलयुग में कल्कि अवतार भी निश्चित माना गया है। उन्होंने कहा कि हमें जीवन में ईश्वर की भक्ति अवश्य करनी चाहिए, ईश्वर की भक्ति करने से न केवल मन की शांति मिलती है बल्कि मानव का कल्याण भी होता है। उन्होंने कहा कि भगवान का ध्यान लगाने से पहले चार बातो का ध्यान रखना चाहिए पहला आशन पर बैठने का अभ्यास दुसरा श्वास पर संयम तीसरा सबके साथ मे रहे संगत मे नही और चौथा इंद्रियों पर अनुशासन रखे।


इस भव्य आयोजन एवं देवरहा बाबा की तपोभूमि का आशीर्वाद प्राप्त करने राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम भी मौजूद रही एवं आयोजन समिति के साथ बैठ कथा का आनंद लिया । इस मौक़े पर उन्होंने पूरे मइल – देवसिया छेत्र को भाग्यशाली बताया जो इतने अद्भुत भागवत का साक्षी बनने का छेत्र वासियों को मौक़ा मिला ।
इस कथा में राम दयाल सिंह राजेश सिह, राजीव सिह, सुरेन्द्र सिह ,सतीश जायसवाल, मिन्टू सिह, अंकित सिह, इन्द्राज सिह,मदन सिह, चंन्द्रशेखर सिह,विरेन्द्र आदि उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here