Home उत्तर प्रदेश Deoria News:देवरिया के शहीद अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

Deoria News:देवरिया के शहीद अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

0
Deoria News:देवरिया के शहीद अंशुमान सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र

Deoria News:देवरिया टाइम्स

देवरिया के लाल बलिदानी कैप्टन अंशुमान सिंह को कीर्ति चक्र मिलेगा। कीर्ति चक्र अशोक चक्र के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर छह कीर्ति चक्र और 16 शौर्य चक्र सहित 80 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, कीर्ति चक्र पुरस्कार विजेताओं में 19 जुलाई की सुबह सियाचिन में आग से घिरे साथी जवानों को बचाते हुए बलिदान हुए देवरिया के लार ब्लॉक के बरडीहा दलपत गांव के बलिदानी मेडिकल ऑफिसर कैप्टन अंशुमान सिंह भी शामिल हैं। कैप्टन सिंह अंशुमान के पिता रविप्रताप सिंह और मां मंजू सिंह कहा कि बेटे की शहादत पर गर्व है। बेटे ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने सम्मान के लिए सरकार का आभार जताया। भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने बेटे को बहुत सम्मान दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version