Home सलेमपुर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर का किया लोकार्पण

राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने रामपुर बुजुर्ग में अमृत सरोवर का किया लोकार्पण

0

Salempur News सलेमपुर/ देवरिया टाइम्स।

आज विकासखंड सलेमपुर ग्राम पंचायत रामपुर बुजुर्ग में मनरेगा योजना अंतर्गत 38.30 लाख की लागत से नवनिर्मित अमृत सरोवर का फीता काटकर लोकार्पण किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रधान की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत सुंदर अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है, यह सरोवर जल संरक्षण में सार्थक सिद्ध होगा। इसके उपरांत राज्य मंत्री ने अमृत सरोवर परिसर में पौधरोपण देख पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा की विकास खण्ड के समस्त 13 अमृत सरोवरो पर जल्द प्रगति करें।
सलेमपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा की विकास के और धन देना पड़े तो हम तैयार है इसे और अधिक सुंदर रूप दिया जायेगा।


इस दौरान उपायुक्त श्रम रोजगार विजयशंकर राय, खण्ड विकास अधिकारी आनंद प्रकाश, अतरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान गीता देवी, राधेश्याम सिंह, पिंटू सिंह, सिंटू सिंह, ग्राम प्रधान आशिक खान,ग्राम प्रधान अमरनाथ मिश्रा, तकनीकी सहायक श्रुतिदेव तिवारी, सचिव आदर्श सिंह,अवधेश यादव,अमरनाथ सिंह, कार्यकर्ता व जन सामान्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version