1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall


Deoria News:देवरिया टाइम्स।
सोमवार की सुबह देवरिया के लिए काली सुबह साबित हुई। यहां रुद्रपुर क्षेत्र के एक गांव में 6 लोगो को मौत के घाट उतार दिया गया। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था और झगड़ा भी जिसकी पुलिस को पहले से जानकारी थी।


लेकिन आज सोमवार को एक पक्ष ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट पीट कर हत्या कर दी। उसके बाद हिंसा का भयानक दौर चला।
दूसरे पक्ष और पहले पक्ष के तमाम लोग आमने सामने आ गए।

दूसरे पक्ष से सत्य प्रकाश दुबे नमक व्यक्ति ही हत्या हो गई। उसके बाद 2 मासूम बच्चों, एक महिला और एक युवक को भी भीड़ ने मार डाला। कई घरों में आगजनी की भी खबर है। फिलहाल मौके पर डीएम और एसपी मौजूद है। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस हिंसा से निपटने में जुटी हुई है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

यूपी के देवरिया में 6 लोगों की जमीन के विवाद में निर्मम हत्या कर दी गयी है, देवरिया में रुद्रपुर इलाके में हुई हिंसा में कई घायल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेम यादव की हत्या नाराज भीड़ ने भी आरोपियों के घर हमला किया। प्रेम प्रकाश पर हमला करने वाले सत्य प्रकाश दुबे की हत्या देवरिया के रुद्रपुर इलाके में काफी तनाव का माहौल कर दिया है।

फिलहाल मौके पर सीनियर पुलिस अफसर मौजूद हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here