पुलिस की गिरफ्त में सिपाही को कुचलने वाले बदमाश
1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News:देवरिया टाइम्स।

देवरिया जिले में भटनी थाना क्षेत्र के केरवनिया पुल के पास पुलिस बैरियर पर ड्यूटी कर रहे सिपाही महानंद की शराब तस्करों ने स्कॉर्पियों से कुचल कर हत्या कर दी। घटना के 11 दिन बाद पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को देवरिया-सलेमपुर सड़क मार्ग पर सोनूघाट के पास एसओजी और कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से असलहे बरामद किए गए है। पूछताछ और पुलिस जांच में शराब तस्करों ने ही सिपाही महानंद की जान ली थी इसकी पुष्टि भी हुई है।

दिनांक 20.09.2023 के प्रातः थाना भटनी जनपद देवरिया के केरवनिया बैरियर पर पुलिस कर्मियों द्वारा नियमित रूप से की जा रही चेकिंग के दौरान जब स्कार्पियो वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक व अन्य सवार व्यक्तियों द्वारा बैरियर को तोड़कर भागने का प्रयास किया गया। इस कारण बैरियर से लगी चोट के कारण आरक्षी महानन्द यादव की मृत्यु हो गयी तथा होमगार्ड शशिभूषण पाण्डेय बुरी तरह घायल हो गये। घटनास्थल के कुछ दूरी पर जाकर स्कार्पियो सवार व्यक्ति वाहन छो़ड़कर फरार हो गये। इस सम्बन्ध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0-259/2023 धारा-304,308 भादंसं बनाम अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध पंजीकृत किया गया तथा देवरिया पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जाने लगा।


इसी क्रम में आज दिनांक 30.09.2023 रात्रि को वरिष्ठ उपनिरीक्षक भटनी दीपक कुमार को मुखबिरखास के माध्यम से सूचना मिली कि 20.09.2023 की घटना में संलिप्त कुछ व्यक्ति बिना नम्बर की स्कार्पियो वाहन से आ रहे हैं। उनके द्वारा अपनी पुलिस टीम के साथ घेराबन्दी करने पर वे लोग देवरिया सलेमपुर मुख्य मार्ग पर भागने लगे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भटनी दीपक कुमार द्वारा उनका पीछा करने व सूचना दिये जाने पर थाना कोतवाली के सोनूघाट पर स्थित निरंकारी आश्रम के पास थाना कोतवाली व एसओजी टीम उनकी घेराबन्दी की गयी। वहां पर स्कार्पियो सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया एवं पुलिस टीम पर फायर किया गया। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 05 अभियुक्तों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया गया तथा अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया। वाहन की तलाशी के दौरान वाहन से 02 नम्बर प्लेट बरामद किये गये। इस सन्दर्भ में थाना कोतवाली जनपद देवरिया पर आज दिनांक 30.09.2023 को मु0अ0सं0-811/2023 धारा-307,34 भादंसं 3/25 आयुध अधिनियम तथा 207 एमवी ऐक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछ-ताछ के उपरान्त अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि दिनंाक 20.09.2023 की घटना में 02 स्कार्पियो वाहन में हम लोग सवार थे व हम लोगों के पास अवैध शस्त्र था जिससे चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के डर से एक स्कार्पियो वाहन तेजी से निकल गया था तथा दूसरे स्कार्पियो सवारों द्वारा जानबूझकर पुलिस बैरियर व पुलिस वालों को ठोकर मारते हुए भागने का प्रयास किया गया जिसमें एक पुलिस आरक्षी की मृत्यु हो गयी। उपरोक्त घटित घटनाक्रम के आधार पर दिनांक 20.09.2023 को थाना भटनी पर पंजीकृत अभियोग 259/2023 में धारा-302,34 भादवि की बढोत्तरी की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. राजन कुमार सिंह पुत्र राजेश सिंह नि0 मंजीरवा थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार उम्र 30 वर्ष
  2. शत्रुधन शाह गौड पुत्र विनोद शाह नि0 रामपुर कलाँ मंजीरवा थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार उम्र 30 वर्ष
  3. राकेश सिंह पुत्र स्व0 नरसिंह सिंह नि0 रामपुर कला मंजीरवा थाना फुलवरिया जिला गोपालगंज बिहार उम्र 22 वर्ष
  4. शैलेन्द्र यादव उर्फ परमेन्दर पुत्र भरत चैधरी नि0 पचलखी थाना नौतन जिला सिवान बिहार उम्र 24 वर्ष
  5. नारायण सोनी पुत्र बृज किशोर सोनी नि0मठियादयाराम जलालपुर थाना कुचायकोट जिला गोपालगंज बिहार उम्र 30 वर्ष
    बरामदगी का विवरणः-
    01.एक स्कार्पियो वाहन,
    02.एक अदद अवैध शस्त्र मय कारतूस।
    03.आठ अदद मोबाईल फोन।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here