1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News देवरिया टाइम्स .

प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल की एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन के गांधी सभागार में सूचना विभाग द्वारा विधान सभावार प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन जनपद के प्रभारी, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दया शंकर सिंह सहित अन्य तिथियों द्वारा किये जाने के उपरान्त प्रभारी मंत्री सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि जनता की हित के लिए यह सरकार पूरी प्रतिबद्ध व कटिबद्ध रहते हुए चौमुखी व सर्वाग्रीण विकास का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गाे के उत्थान, विकास एवं उनके आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अनेक योजनाओं को संचालित करते हुए उसे क्रियान्वित करने की कार्य की है


प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने कहा कि मा0 योगी जी के दूसरे कार्यकाल का आज 01 वर्ष पूर्ण हो रहे है। 2017 से मार्च 2023 तक योगी सरकार की 06 वर्ष की यात्रा पूरी हुई, जिसे आप सभी ने देखा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने एक-एक योजनाओं से उत्तर प्रदेश में बदलाव आया है, उसको उन्होंने अपनी प्रेस वार्ता में विस्तार से बताया, जिसका सजीव प्रसारण भी देखा गया।

पहले उत्तर प्रदेश के अन्दर विकास की ऐसी स्थिति थी कि बाहर से कोई उद्योगपति उद्योग के लिए आता था, तब उसे तरह तरह के मुसिबतों का सामना करना पडता था और वह चाह कर भी उत्तर प्रदेश में कोई विकास की योजनायें संचालित नही कर पाता था। मा0 योगी आदित्यनाथ जी जबसे मुख्यमंत्री बने हैं, तब से उन्होंने कानून का राज स्थापित किया है। इसके कारण केवल हिन्दुस्तान के ही नही, दुनिया के निवेशकों में भी उत्तर प्रदेश के प्रति जो आकर्षक बढा है, उसे इन्वेटर्स समिट के माध्यम से देखने को मिला। 16 देशों के निवेशक वहां पर मौजूद थे और उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए अपनी स्वीकृति दिया है। मा0 मुख्यमंत्री जी 10 लाख करोड के निवेश की आशा किए हुए थे, लेकिन उनके आशातीत लगभग 35 लाख करोड रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले। आज देश व दुनिया में योगी जी की प्रशंसा हो रही है, वो भी चाह रहे है कि जिस तरह योगी जी ने कोविड काल में मैनेजमेंट किया। रोडवेज की 12 हजार बसे लगा कर के लोगो को घर घर पहुचाने का कार्य किया। कोटा में भी बहुत सारे छात्र थे, जिनके माता पिता बहुत ही परेशान थे। वो अपने घरों में सुरक्षित पहुंचे। प्रयागराज में भी बहुत छात्र प्रतियोगी परीक्षा के दौरान फसे हुए थे, उनको भी पहुॅचाने का कार्य किया । देश ही नही, बल्कि दुनिया से भी सराहना मिली। आस्ट्रेलिया के राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे यहां योगी जी के जैसे व्यक्ति चाहिये। इस तरह से मा0 योगी जी की छवि बनी।


प्रभारी मंत्री ने विशेष व महत्वपूर्ण उपलब्धियों को योजनावार गिनाते हुए कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता से किये गये वादों एवं संकल्पों को पूरा कर रही है। हमारा प्रदेश तेजी से सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। योगी सरकार की अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति से प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है। अभी फरवरी माह में हुये ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 35 लाख करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव मिले। इसके धरातल पर आने से 01 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। जनपद देवरिया में भी लगभग दो हजार करोड निवेश आया है। इससे 6141 लोगों को रोजगार मिलेगा।
मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत इस वर्ष जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है। दुनिया के सामने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक एवं गौरवशाली विरासत को भव्य रूप में दिखाने का अवसर है। इससे प्रदेश की बेसिक पहचान बनेगी। योगी सरकार प्रदेश का नये सिरे से ढांचागत विकास कर रही है। इससे सभी की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी नीतियों से आम जनमानस लाभान्वित हो रहा है और प्रफुल्लित है। प्रदेश सरकार के प्रयास से – कानून व्यवस्था को सुदृढ करने के लिये अपराधियों/भूमाफियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी। 63055 अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर व 836 अपराधियों के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की गयी। इस दौरान 90 अरब 22 करोड़ 33 लाख रूपये की चल/अचल सम्पत्तियों को जब्त किया गया । महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कमी आयी है। महिला अपराध में अपराधियों को सजा दिलाने में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। इसको और प्रभावी बनाने के लिये महिला पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गयी। महिला पी.ए.सी. बटालियन बनाया गया है।
अन्नदाता किसानों एवं पशुपालकों के उत्थान के लिये पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। अभी तक 02 लाख 02 हजार 086 करोड़ रूपये से अधिक गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। पी.एम. किसान सम्मान निधि से 2.60 करोड़ किसानों को 52190 करोड़ रूपये हस्तान्तरित किये गये। मंडियों में किसानों हेतु प्री-अराइवल ई-पास की सुविधा। मंडी व्यापारियों को डिजिटल पेमेन्ट की सुविधा दी गयी है। पी.एम. कुसुम योजना से किसानों को 27,250 सोलर पम्प दिये गये। निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु 6,484 गोआश्रय स्थलों की स्थापना से 10,73,695 गोवंश संरक्षित हुये। मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना से इच्छुक कृषक/ पशुपालक परिवारों को एक-एक गाय व 900 रु. प्रतिमाह दिये जाने की व्यवस्था है। प्रदेश के किसानों से 222.47 लाख मी. टन गेहूं खरीद कर 40,831 करोड़ रूपये का भुगतान। इसी प्रकार 345.59 लाख मी. टन धान क्रय कर 63,618 करोड़ रूपये का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों द्वारा किसानों को 35.57 लाख मी. टन उर्वरक तथा 39,401 कुंतल बीज का वितरण किया गया तथा जिला सहकारी बैंकों के माध्यम से 8,091 करोड़ रूपये का फसली ऋण वितरित हुआ। दुग्ध संघों के सुदृढ़ीकरण हेतु 220 समितियों का गठन एवं 444 समितियों का पुनर्गठन हुआ। प्रदेश के श्री अन्न (मोटे अनाज) को प्राथमिकता देने के लिये उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरुद्धार कार्यक्रम संचालित किया गया है। इसके लिये बजट में 55 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी है। पहली बार 8,453 किसानों से 43,438 मी. टन बाजरा की खरीद की गयी और 95 करोड़ रूपये से अधिक का भुगतान किया गया।


किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा देने के लिये 02 लाख 51 हजार 287 कि.मी. नहरों की सिल्ट सफाई की गयी। 6000 राजकीय नलकूपों का आधुनिकीकरण 1960 नवीन राजकीय नलकूपों का निर्माण तथा 1045 खराब राजकीय नलकूपों का पुनर्निर्माण किया गया। 62 जिलों में 842 करोड़ रूपये से 2100 नये नलकूपों का निर्माण किया गया। बुन्देलखण्ड में 15 वर्षों में पहली बार बडवार झील पानी से भरी गयी। लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु हर घर नल योजना में 35,494 ग्रामों में पाइप लाइन से 84.13 लाख घरों में नल कनेक्शन दिये गये। अटल भूजल योजना में भू-जल प्रबन्धन हेतु 26 विकास खण्ड चयनित किये गये। अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में 155 करोड़ रूपये से 62 पाइप पेयजल परियोजनाएं पूर्ण हुयी। निराश्रित महिला, वृद्धावस्था तथा दिव्यांगजन पेंशन के अन्तर्गत 98.28 लाख लाभार्थियों को पेंशन मिली। निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों तथा दिव्यांगजनों को प्रति माह 1000 रूपये प्रति लाभार्थी भरण-पोषण अनुदान तथा कुष्ठावस्था पेंशन योजना के तहत 3000 रूपये प्रतिमाह दिया जा रहा है।


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को 35 कि.ग्रा. खाद्यान्न, 01 कि.ग्रा. दाल/साबुत चना 01 कि.ग्रा. आयोडाइज्ड नमक, 01 कि.ग्रा. रिफाइन्ड ऑयल का निःशुल्क वितरण अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को प्रति माह 01 कि.ग्रा. चीनी निःशुल्क मिल रहा है। वन नेशन – वन राशन कार्ड योजना में अन्य राज्यों के 42,283 कार्डधारकों को उत्तर प्रदेश में तथा उत्तर प्रदेश के 21,40,216 कार्ड धारकों को अन्य राज्यों में खाद्यान्न मिला। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 1.75 करोड़ से अधिक परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन तथा सभी लाभार्थियों को होली व दीपावली में दो निशुल्क एलपीजी सिलेण्डर देने का प्रावधान है।
यातायात को सुगम बनाने के लिये 341 किमी. लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तथा 296 कि.मी. लंबा बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे बनाया गया। साथ ही झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे व चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे हेतु 235 करोड़ रूपये, बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे डिफेंस कॉरिडोर परियोजना हेतु 550 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी। 05 अंतर्राष्ट्रीय व 16 घरेलू हवाई अड्डों के साथ 21 एयरपोर्ट वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 4,007 सड़कों का निर्माण हुआ। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 1,40,296 लोगों को रोजगार मिला। 83 हजार ओ0डी0ओ0पी0 कारीगरों को प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरित किया गया तथा 1.90 लाख हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को 16 हजार करोड़ रूपये का ऋण दिया गया। सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी प्रक्रिया से 5.50 लाख युवाओं को तथा 01 लाख से अधिक महिलाओं को अधिक सरकारी नौकरी मिली। 5021 रोजगार मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें 2.60 करोड़ लोगों को रोजगार मिला।


विद्युत की निर्वाध आपूर्ति एवं ढांचागत विकास हेतु रिवैम्प योजना संचालित है। अभी तक 1,21,324 मजरों का विद्युतीकरण तथा 01 करोड़ 58 लाख घरों का विद्युत संयोजन हुआ है। प्रदेश की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 30,462 मेगावाट हुई है। 33/11 केवी के 749 नये विद्युत उपकेन्द्र बनाये गये तथा 1503 विद्युत उपकेन्द्रों की क्षमता बढ़ायी गयी। ट्रांसफार्मर खराब होने पर 24 घंटे में बदलने की व्यवस्था है। किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु 2,10,436 निजी नलकूपों का संयोजन तथा 2,390 ग्रामीण विद्युत फीडर अलग किये गये। किसानों के निजी नलकूपों के विद्युत बिलों में 100 प्रतिशत की छूट प्रदान की गयी है। सौर ऊर्जा नीति 2022 के तहत 05 वर्षों में 22 हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य है तथा जैव ऊर्जा नीति के तहत कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट, बायोकोल, बायोडीजल/बायोएथेनॉल की स्थापना को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के कार्यों को सुगम बनाने के लिये 2,066 ग्राम पंचायतों में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करायी गयी। प्रयागराज में वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले महाकुम्भ हेतु 2500 करोड़ रूपये की व्यवस्था की गयी। खेलों को बढ़ावा देने के लिये एक जिला-एक खेल योजना में ‘खेलो इण्डिया सेंटर’ स्थापित, 64 जनपदों में प्रशिक्षण संचालित है। ग्रामीण स्तर पर 82 स्टेडियम बनाये गये तथा अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों की राजपत्रित पदों पर नियुक्ति की व्यवस्था। 500 से अधिक खिलाड़ियों को नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है।


बेघरों व गरीबों के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 17 लाख 62 हजार आवासों का निर्माण कराया गया। शहरों के 8.46 लाख घरों में जलापूर्ति एवं 7.06 लाख घरों में सीवर के कनेक्शन दिये गये। 28 शहरों में 4030 टीपीडी क्षमता के सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित किये गये। 14 शहरों में 740 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें संचालित है। शहरों में 8,99,634 व्यक्तिगत तथा 69,381 सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण तथा 189 नगरीय निकायों के 1100 ब्लाकों में पिंक शौचालयो का निर्माण हुआ। सफाई अभियान चलाकर शहरों से 4000 गार्बेज वर्नेबल प्वांइट हटाये गये। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत 1.08 लाख आवासों का निर्माण। प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत अब तक 51 लाख से अधिक परिवारों को घरौनी वितरित की गयी।
योगी सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ जनपदों को आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को प्रत्येक नगर-निकायों एवं गांवों तक ले जायेगी। विकास को गति देने के लिये तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालयों को दो-लेन मार्ग के द्वारा जिला मुख्यालयों से तथा जिलों को 04 लेन मार्ग के द्वारा राजधानी से जोड़ा जा रहा है। प्रदेश के शहीदों के सम्मान में जय हिन्द वीर पथ योजना में 46 शहीदों के घर/ग्राम तक 44 मार्गों का निर्माण कराया गया। चिकित्सा सुविधा की बेहतरी हेतु एक जिला-एक मेडिकल कॉलेज की नीति के तहत विभिन्न जिलों में 65 मेडिकल कॉलेज संचालित व 22 निर्माणाधीन है। 1838 सरकारी तथा 2150 निजी क्षेत्र की एमबीबीएस सीटों में वृद्धि तथा पीजी की सरकारी व निजी क्षेत्र में कुल 1747 सीटें बढायी गयी। नर्सिंग में 7000 सीट्स व पैरामेडिकल में 2000 सीट्स की वृद्धि हुयी। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में 8.90 करोड़ लाभार्थियों को 05 लाख रूपये तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी गयी।
मा0 प्रधानमंत्री जी ने वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को बल देने के लिए वाराणसी में 24 मार्च को वन वर्ड टीवी समिट-2023 का शुभारम्भ किया तथा 1,780 करोड़ रूपये की 28 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। पर्यटकों को यातायात सुविधा देने के लिए कैन्ट रेलवे स्टेशन से गोदौलिया तक यात्री रोप-वे ट्रांसपोर्ट सिस्टम का शिलान्यास किया गया।
जनपद में एक वर्ष में हुए प्रमुख विकास कार्यो की चर्चा करते हुए प्रभारी मंत्री ने बताया किः- रामजानकी मार्ग 974 करोड, तमकुही-भाटपार-मझौली 715 करोड, देवरिया बाईपास 2087 करोड, सलेमपुर-भैरवा 371 करोड, सलेमपुर बाईपास 1657 करोड, सलेमपुर-बलिया मार्ग हेतु 2061 करोड स्वीकृति हुआ है। इस प्रकार कुल 7868 करोड की स्वीकृति हुई है। भटनी में एक उपरगामी सेतु का भी निर्माण हो रहा है। सोलर पावर प्लान्ट भी बन कर तैयार है। देवरिया नगर के जल निकासी की भी कार्य परियोजना निर्माणाधीन है। मेडिकल कालेज पहले से बना हुआ है उसमें ट्रामा सेन्टर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दो आईटीआई कालेज रुद्रपुर व पथरदेवा में निर्माणाधीन है।


जनपद के अन्य प्रमुख महत्वपूर्ण कार्यो का विवरणः-
रू0 75.29 करोड़ की लागत से 49.81 कि0मी0 नवीन सड़को का निर्माण।
रु0 223.87 करोड की लागत से 3 सेतुओं का निर्माण प्रगति पर।
रू0 19.77 करोड़ की लागत से 50.12 कि0मी0 सडको का अनुरक्षण कार्य।
रू0 7.85 करोड़ की लागत से 898.49 कि0मी0 में सड़को को गढढामुक्त किया गया।
रु0 223.87 करोड की लागत से 2 कि0मी0, विकास खण्ड गौरी बाजार में राजस्व ग्राम सूरजपुर में लालपुर सम्पर्क मार्ग का निर्माण।
रु0 0.76 करोड की लागत से 1.10 कि0मी0, ग्राम सभा बतरौली में सरकारी ट्युबवेल होते हूए विनोद पाण्डे के घर के तरफ से वोड़ाफोन टावर तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण।
रु0 1.68 करोड की लागत से 2.10 कि0मी0, विकास खण्ड भटनी के अन्तर्गत साहोपार बैदवली एंव महदेवा टोला के बीच छूटी कडी का निर्माण।
रु0 0.68 करोड की लागत से 0.95 कि0मी0, विकास खण्ड भाटपार रानी के अन्तर्गत कुटिया जानकी सम्पर्क मार्ग का निर्माण।
रु0 8.81 करोड की लागत से 4 कि0मी0, रतसिया रामपुर बुजुर्ग मार्ग चैनेज 0.00 से 4.00 तक अन्य जिला मार्ग के चौडीकरण एवं सृदृढीकरण का कार्य।
रु0 0.66 करोड की लागत से 0.90 कि0मी0, विकास खण्ड बरहज के अन्तर्गत परसिया देवार में पाण्डेय टोला सम्पर्क मार्ग।
रु0 35.04 करोड की लागत से 14.10 कि0मी0, जनपद देवरिया में हेतिमपुर से महुआडीह मार्ग (अन्य जिला मार्ग) का चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य।
रु0 15.04 करोड की लागत से 2 कि0मी0, विकास खण्ड देसही देवरिया में एन.एच.-28 से राजस्व ग्राम भुजौली के मजरे बाजार टोला सम्पर्क मार्ग का नव निर्माण कार्य।
रु0 4.26 करोड की लागत से 5 कि0मी0, पथरदेवा बाईपास मार्ग का निर्माण कार्य।
रु0 1.47 करोड की लागत से 1.70 कि0मी0, छूटी कड़ी के योजनान्तर्गत विकास खण्ड पथरदेवा में उसरहवा टोला में स्वामी विवेकानन्द स्कूल होते हुए कोईरी पट्टी मार्ग के नव निर्माण का कार्य


रु0 2.79 करोड की लागत से 3.5 कि0मी0, छूटी कड़ी के योजनान्तर्गत विकास खण्ड पथरदेवा में कोटवा मिश्र से हरि महुअवा प्राथमिक विद्यालय होते हुए सुन्दरपुर के खलवा टोला मार्ग के नव निर्माण का कार्य
रु0 11.47 करोड की लागत से 8.5 कि0मी0, जनपद देवरिया में मझौली चुनकी सोहगरा मार्ग के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण का कार्य।
रु0 0.80 करोड की लागत से 1 कि0मी0, वि0ख0 लार में श्री लल्लू सिंह व श्री अशोक सिंह आदि के घर के सामने से प्राइमरी पाठशाला बरडीहा दलपत होते हुए श्री दुर्गा माता मन्दिर सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य
रु0 2.47 करोड की लागत से 3 कि0मी0, विकास खण्ड लार में लार चुनकी भाटपार मार्ग से दोगारी राजमल सम्पर्क मार्ग।
रु0 0.84 करोड की लागत से 1.4 कि0मी0, राजस्व ग्राम सहजौर के मजरें उत्तर टोला सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य।
रु0 0.54 करोड की लागत से 0.66 कि0मी0, राजस्व ग्राम बनकटा अमेठिया के मजरें हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य।
रू0 0.19 करोड़ की लागत से 2 कि0मी0, देवरिया में हाटा गौरी बाजार से देवतहा कूटी मार्ग का अनुरक्षण कार्य।
रू0 0.19 करोड़ की लागत से 2 कि0मी0, हाटा गौरी किमी0 36 से करमहा मार्ग का अनुरक्षण कार्य।
रू0 0.19 करोड़ की लागत से 2 कि0मी0, पकडी बंगरा बंगरूआ मिश्रौली मार्ग का अनुरक्षण कार्य।
रू0 0.36 करोड़ की लागत से 3 कि0मी0, पचरूखा बैदा सरांव एकौना मार्ग का अनुरक्षण कार्य।
रू0 0.19 करोड़ की लागत से 2 कि0मी0, उसरा छपौली मार्ग का अनुरक्षण कार्य।
रू0 0.19 करोड़ की लागत से 2 कि0मी0, माहीगंज बलुआ सम्पर्क मार्ग का अनुरक्षण कार्य।
रू0 7.47 करोड़ की लागत से 12 कि0मी0, देवरिया कसया मार्ग (राज्य मार्ग सं0-79) के कि.मी. 4, 5, 6, 13, 16, 17, 22, 23, 24, 26, 26, 27 व 28 के विशेष मरम्मत का कार्य।


रू0 6.87 करोड़ की लागत से 11 कि0मी0, कचंनपुर बघौचघाट पकहा मार्ग (अन्य जिला मार्ग) के विशेष मरम्मत का कार्य
रू0 0.70 करोड़ की लागत से 1.80 कि0मी0, सिरवनिया सम्पर्क मार्ग के आबादी भाग में सी0सी0 सहित विशेष मरम्मत का कार्य
रू0 0.66 करोड़ की लागत से 5 कि0मी0, पथरदेवा रामपुर अवस्थी से विशुनपुरा मार्ग (अ0जि0मा0) के विशेष मरम्मत का कार्य
रू0 2.68 करोड़ की लागत से 7.32 कि0मी0, सोनौली-नौतनवा गोरखपुर देवरिया बलिया मार्ग (राज्य मार्ग सं0-1) के किमी0-188.00 से 195.50 तक विशेष मरम्मत का कार्य। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

रू0 232.78 करोड़ की लागत से महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कालेज) देवरिया का निर्माण।
रु0 5.12 करोड़ की लागत से धमऊर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माणाधीन।
रू0 2.16 करोड़ की लागत से बहोर धनौती में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण।
रु0 1.90 करोड की लागत से विशुनपुर बाजार रामपुर कारखाना में पी0एच0सी0 निर्माणाधीन।
रु0 9.45 करोड की लागत से चकरवाधूस में ड्रगवेयर हाउस निर्माणाधीन।
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत 262000 लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाये गये।
आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 29512 मरीजों का इलाज।
जननी सुरक्षा योजना के तहत 25010 महिलायें आच्छादित।
टीकाकरण अभियान के तहत 72555 बच्चों का टीकाकरण।

कोविड-19
प्रथम डोज से टीकाकृत 174729
द्वितीय डोज से टीकाकृत 698851
प्रिकाशन डोज से टीकाकृत 952060
कुल टीकाकृत 1825640

नगर पालिका/नगर पंचायत/जिला पंचायत द्वारा कराये गये कार्य

रु0 0.69 करोड़ की लागत से जिला पंचायत की जनसुविधाओं से जुडे कार्य परियोजनाएं पूर्ण।
रु0 13.14 करोड़ की लागत से जिला पंचायत की जनसुविधाओं से जुडे अन्य परियोजनाएं निर्माणाधीन।
रु0 20 करोड़ की लागत से नगर पालिका/नगर पंचायत की जनसुविधाओं से जुडे कार्य परियोजनाएं पूर्ण।
4013 प्रधानमंत्री आवास (शहरी) निर्मित।

अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये गये कार्य
रु0 1.48 करोड़ की लागत से राजकीय पौधाशाला भुजौली मंें (कार्यालय भवन,शेड,रेन वाटर, हार्वेस्टिंग, इंटरलाकिग, सबमसेबिल बोरिंग सहित) निर्माण।
रु0 7.48 करोड़ की लागत से नगर पालिका परिषद देवरिया में 75 टी0पी0डी0के म्यूनिसपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लाण्ट का निर्माण ।
रु0 5.39 करोड़ की लागत से जनपद देवरिया में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं से आच्छादित मल्टीपरपज हाल का निर्माण।
रु0 23.49 करोड़ की लागत से जनपद देवरिया की पुलिस लाइन में ट्रजिट हास्टल (ळ$12) 02 ब्लाक पुलिस लाइन देवरिया में निर्माण।
रु0 1.23 करोड़ की लागत से 60 सिटेड छात्रावास पालिटेकनिक देवरिया मे निर्माणाधीन।
रु0 2.51 करोड़ की लागत से जिला कारागार देवरिया परिसर में ओवर हेड टेंक का निर्माण।
रु0 41.33 करोड़ की लागत से जनपद देवरिया में जल निकासी हेेतु परियोजना 1 अदद परियोजना निर्माणाधीन।
रु0 1.61 करोड़ की लागत से नगर पंचायत के कार्यालय भवन, रूद्रपुर का निर्माण।
रु0 1.65 करोड़ की लागत से कान्हा पशु आश्रय स्थल नगर पंचायत लार का निर्माण।
रु0 2.69 करोड़ की लागत से देवरिया में प्रा0ख0लोेक निर्मा0विभाग के अन्तर्गत निरीक्षण भवन देवरिया के प्रस्तावित 04 अति विशिष्ट कक्ष के नवीन ब्लाक निर्माणाधीन।
रु0 3.82 करोड़ की लागत से जनपद देवरिया में जिलाधिकारी आवास के पीछे टाईप-3 (12नग) टाईप-4 (04नग)के आवासीय भवनों निर्माणाधीन।
रु0 1.90 करोड़ की लागत से जिला कारागार में टाइप-2 के 12 नग आवार्सो का निर्माण।
रु0 1.24 करोड़ की लागत से जनपद पुलिस लाइन में 32 महिलाओं के लिए हास्टल का निर्माण।
रु0 7.61 करोड़ की लागत से जनपद पुलिस लाइन में 150 पुरूष कर्मियों हेतु हास्टल/बैरक निर्माणाधीन।

भू-माफियाओं के विरूद्व कार्यवाही
भू-माफियाओं/अक्रिमणकारियों के विरुद्ध कुल 7936 शिकायतें पाई गयी जिसमें 7909 में अतिक्रमण/विधिक कार्यवाही की गयी।

ऊर्जा
2693 ट्रान्सफार्मरों का प्रतिस्थापन।
2930 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसका शतप्रतिशत निस्तारण किया गया।
रोस्टर के अनुसार जनपद मुख्यालय में 23.32 घण्टे, तहसील मुख्यालय में 22 घण्टे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 17.41 घण्टे विद्युत की आपूर्ति।
रु0 1.96 करोड की लागत से कुल 843 सोलर स्ट्रीट लाईट की स्थापना।

पशुपालन
2.38 करोड की लागत से नगर पंचायत मझौलीराज में गौ-संरक्षण केन्द्र का निर्माण।
1.6589 करोड की लागत से नगर पंचायत लार में कान्हा पशु आश्रय स्थल का निर्माण।
1.20 करोड की लागत से ग्राम सुकरौली में गौ संरक्षण केन्द्र निर्माणाधीन।
1135260 पशुओं का टीकाकरण।
सहभागिता योजना अन्तर्गत 189 पशु पालकों को 562 पशु गोवंश सुपर्द किए गए।

शिक्षा
प्रेरणा ऐप के माध्यम से शिक्षकों की उपस्थिति पर सतत् निगरानी।
रु0 7.96 करोड की लागत से प्राथमिक विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत सुदृढीकरण का कार्य।
रु0 5.15 करोड की लागत से विधान सभा क्षेत्र रूद्रपुर (नगवा खास) जनपद देवरिया में राजकीय इण्टर कालेज निर्माणाधीन।
रु0 5.15 करोड की लागत से विधान सभा क्षेत्र बरहज (भलुअनी) में राजकीय इण्टर कालेज का निर्माण।
रु0 5.15 करोड की लागत से मा0 मुख्यमंत्री जी घोषणान्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कालेज टीकमपार भाटपाररानी, देवरिया के विद्यालय भवन का निर्माण।
रु0 1.15 करोड की लागत से जनपद के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के सुढ्ढ़ीकरण कार्य।
रु0 1.09 करोड की लागत से आई0टी0आई0 परिसर में मल्टीपरपज हाल का निर्माण कार्य।
रु0 6.66 करोड की लागत से भाटपार रानी (भवानी छापर) में आई0टी0आई0 भवन निर्माणाधीन।
रु0 2.46 करोड की लागत से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लीलापुर ब्लाक बैतालपुर देवरिया में नवीन 01 कार्यशालाओं 01-थ्योरी कक्ष 10 लैब व व0टी0कक्षों निर्माणाधीन।
रु0 3.15 करोड की लागत से जनपद देवरिया के रामपुर कारखाना में स्थित कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय परिसर में एकेडमिक ब्लाक एवं छा़त्रावास निर्माणाधीन।
रु0 3.15 करोड की लागत से जनपद देवरिया के बरहज में स्थित कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय परिसर में एकेडमिक ब्लाक एवं छा़त्रावास निर्माणाधीन।
रु0 1.77 करोड की लागत से जनपद देवरिया के पथरदेवा (बघौचघाट) में स्थित कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय परिसर में छा़त्रावास निर्माणाधीन।
रु0 1.77 करोड की लागत से बैतालपुर (मिश्रौलिया) में स्थित कस्तूरबा गॉधी बालिका
विद्यालय परिसर में छा़त्रावास निर्माणाधीन।
रु0 1.77 करोड की लागत से भाटपाररानी में स्थित कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय
परिसर में छा़त्रावास निर्माणाधीन।
रु0 1.77 करोड की लागत से देवरिया सदर (खोराराम) में स्थित कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय परिसर में छा़त्रावास निर्माणाधीन।
रु0 1.77 करोड की लागत से लार में स्थित कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय परिसर में छा़त्रावास निर्माणाधीन।
रु0 12.60 करोड की लागत से राजकीय आई0टी0आई0 दिघवा पौटवा देसही देवरिया निर्माणाधीन।
रु0 10.17 करोड की लागत से विधानसभा क्षेत्र रूद्रपुर (सेहुड़ा) में औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई निर्माणाधीन।
रु0 12.60 करोड की लागत से विकास खण्ड पथरदेवा में राजकीय आई0टी0आई0 निर्माणाधीन।

खेल
रू0 6.19 करोड़ की लागत से स्पोर्टस स्टेडियम देवरिया में विभिन्न कार्य निर्माणाधीन।

आपदा राहत
रु0 2.48 करोड की लागत से 347 व्यक्तियों को राहत सामग्री/सहायता धनराशि प्रदान किया गया।

पर्यटन
रु0 1.28 करोड की लागत से पर्यटन स्थलों का सौन्दर्यीकरण।
रु0 205.540 लाख की लागत से शहीद स्व0 रामचन्द्र विद्यार्थी स्मृति शहीद स्थल विकास संग्रहालय का निर्माण।
रु0 45.10 लाख की लागत से विकास खण्ड बरहज के ग्राम पैना में शहीद स्थल का जीर्णोद्धार/सौन्दर्यीकरण का कार्य।
रु0 9.84 लाख की लागत से विकास खण्ड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम बढया में शिव मंदिर का सौन्दर्यीकरण ।
रु0 135.00 लाख की लागत से तहसील बरहज अन्तर्गत ग्राम कटियारी में प्राचीन शिव व काली मंदिर का पर्यटन विकास कार्य प्रगति पर।
रु0 72.15 लाख की लागत से विकास खण्ड पथरदेवा अन्तर्गत ग्राम पकहां में चतुर्भज मंदिर स्थल का सौन्दर्यीकरण व पर्यटन स्थल का विकास।
रु0 4.73 लाख की लागत से विकास खण्ड गौरी बाजार अन्तर्गत ग्राम देवगांव में हनुमान मंदिर स्थल पर्यटन विकास कार्य प्रगति पर।
रु0 523.95 लाख की लागत से तहसील सलेमपुर अन्तर्गत ग्राम छपरा प्रयाग स्थित परशुरामजी मंदिर के परिसर एवं कुण्ड का सौन्दर्यीकरण कार्य प्रगति पर।
338.72 लाख रुपए की लागत से पर्यटन सम्बर्द्धन योजना अन्तर्गत जनपद के सात विधान सभा क्षेत्रों में पर्यटन विकास का कार्य।

कृषि
रू0 6.02 करोड की लागत से 46144 कृषकों को बीज में सब्सिडी के रूप में लाभान्वित।
रु0 20.77 करोड की लागत से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 10308.45 मी0टन गेहूॅ क्रय।
रुपये 211.56 करोड की समर्थन मूल्य पर 103709.45 मी0टन धान क्रय।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत 469609 कृषकों की 187.84 करोड रूपये वितरण।
रु0 2.40 करोड की लागत से विकास खण्ड देवरिया, पथरदेवा, बैतालपुर मे कृषी केन्द्र का निमाण।
गेहॅू उत्पादन में 0.33 मी0 टन की वृद्वि।
धान उत्पादन में 0.96 मी0 टन की वृद्वि।
दलहन उत्पादन में 2.82 मी0 टन की वृद्वि।
तिलहन उत्पादन में 3.89 मी0 टन की वृद्वि।

समाज कल्याण

सामाजिक उत्पीड़न में 207 उत्पीड़ितों को 163.7750 करोड रू0 की आर्थिक मदद।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत 501 जोड़ो का विवाह।
कन्या विवाह अनुदान योजना अन्तर्गत 152 परिवार आच्छादित।
रू0 188.46 करोड की धनराशि से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं सामान्य वर्ग के 11909 की
छात्रवृत्ति वितरण।
76509 वृद्वजन, 37973 निराश्रित महिला, 17829 दिव्यांग को पेंशन वितरित।

शौचालय/पंचायती राज

रु0 11.46 लाख की लागत से 06 पंचायत भवन का निर्माण।
रु0 877.4 लाख की लागत से 82 पंचायत भवन का निर्माण।
रु0 3.41 करोड की लागत से 14 अन्त्येष्टि स्थलों का निर्माण।
स्वाच्छता कार्यक्रम के अन्तर्गत 16355 शौचालयों का निर्माण।
रु0 17.46 लाख की लागत से एक बहुद्देशीय व 24 पंचायत भवन का निर्माण।

प्रधानमंत्री आवास/ग्राम्य विकास

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)-233 आवास निर्मित।
मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)- 65 आवास निर्मित।
रु0 10474.74 लाख की लागत से 21 ग्रामीण पाइप पेयजल अधिष्ठापित।
रु0 97.76 लाख की लागत से 13 आंगनवाडी केन्द्रों का निर्माण।

खाद्य एवं रसद
1465 राशन की दुकानों में ई0पी0ओ0एस0 मशीन के माध्यम से राशन वितरण कराया गया।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 23.90 लाख व्यक्ति आच्छादित।

श्रमिक कल्याण

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत 346 श्रमिक लाभान्वित।
नेशनल पेंशन योजना ट्रेडर्स के अन्तर्गत 13 ट्रेडर्स लाभान्वित।
अन्त्येष्टि सहायता कार्यक्रम के तहत 10 लाभार्थियों को 2.50 लाख की आर्थिक सहायता।
सन्त रविदास शिक्षा सहायता योजना अन्तर्गत 1147 लाभार्थियों को 454.67 लाख की आर्थिक सहायता दी गयी।

बाढ से सुरक्षा
रु0 122.49 लाख की लागत से जनपद देवरिया में गुर्रा नदी के बायें तट पर स्थित पिडरा करनपुर तटबन्ध के किमी0 1.300 से 1.450 के मध्य ग्राम-पिडरा के पास एवं किमी0 5.000 से 5.550 के मध्य ग्राम-करनपुर के पास कटाव निरोधक कार्य।
ऽरु0 135.05 लाख की लागत से गुर्रा नदी के दायें तट पर स्थित पचलड़ी तटबन्ध के ग्राम-रतनपुर के पास किमी0 2.950 से किमी0 3.050 तक कटाव निरोधक कार्य।
रु0 178.43 लाख की लागत से राप्ती नदी के बायें तट पर निर्मित नगवां छपरा तटबन्ध के किमी0 8.430 से 8.550 के मध्य ग्राम-डढ़िया के पास तटबन्ध के बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
रु0 192.01 लाख की लागत से गुर्रा नदी के बायें तट पर निर्मित पाण्डेय माझा जोगिया तटबन्ध के किमी0 0.900 से 1. 150 के मध्य ग्राम-पाण्डेय माझा एवं 3.000 से 3.200 के मध्य ग्राम-शीतलमाझा व पिडरा करनपुर तटबन्ध के किमी0 2.740 से किमी0 3.190 पायलेट परियोजना के 25 मी0 अप स्ट्रीम व डाउन स्ट्रीम में सिल्ट रिर्टाडर व आर्टिकुलेटिंग मैट्रिस व जियो बैग पी0पी0 गैबियन की साइड वाल का कार्य।

रु0 279.67 लाख की लागत से रूद्रपुर तहसील के अन्तर्गत राप्ती नदी के बायें तट पर निर्मित नकईल डहरौली तटबन्ध के किमी0 6.635 से 6.850 एवं नकईल सेमरौना तटबन्ध के किमी0 0.000 से 0.100 के मध्य ग्राम-तलसपुरवा के पास कटाव निरोधक कार्य।
रु0 398.85 लाख की लागत से राप्ती नदी के बायें तट पर मदनपुर केवटलिया तटबन्ध के किमी0 0.000 से 0.400 एवं किमी0 1.430 से 1.480 के मध्य कटाव निरोधक कार्य।
रु0 257.69 लाख की लागत से राप्ती नदी के बायें तट पर स्थित तिघरा मराछी तटबन्ध के किमी0 0.200 से 17.000 के मध्य विभिन्न चैनेजों पर रॉक-टो फिल्टर के निर्माण कार्य।
रु0 491.28 लाख की लागत से राप्ती नदी के बायें तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबन्ध के किमी0 5.630 से 5.925 के मध्य ग्राम-बनकटी कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
रु0 442.17 लाख की लागत से राप्ती नदी के बायें तट पर निर्मित केवटलिया महेन तटबन्ध के किमी0 3.400 से 3.800 के मध्य कटाव निरोधक कार्य।
रु0 5883.26 लाख की लागत से बरहज तहसील में राप्ती एवं घाघरा नदी के संगम स्थल से ग्राम-कुर्ह परसिया तक बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
रु0 1195.18 लाख की लागत से घाघरा नदी के बायें तट पर निर्मित तुर्तीपार चुरिया तटबन्ध के किमी0 7.800 से 8.100 के मध्य कटाव निरोधक कार्य।
रु0 297.25 लाख की लागत से छोटी गण्डक नदी के दायें तट पर निर्मित परासी चकलाल चुनकी तटबन्ध के किमी0 3.500 से 3.800 के मध्य कटाव निरोधक कार्य।
168.35 लाख की लागत से छोटी गण्डक नदी के दायें तट पर स्थित राजस्व ग्राम-बैकुण्ठपुर के पास बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
रु0 659.26 लाख की लागत से छोटी गण्डक नदी के दायें तट पर स्थित ग्राम समूह जिगिना मिश्र, भरहे चौराहा एवं ग्राम तेनुवा के पास बाढ़ सुरक्षात्मक कटाव निरोधक कार्य।
रु0 707.72 लाख की लागत से राप्ती नदी के बायें तट पर निर्मित तिघरा मराछी तटबन्ध के किमी0 4.500 से 4.650 के मध्य ग्राम-नीबा कटान स्थल पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य।
रु0 1234. 60 लाख की लागत से रूद्रपुर तहसील के अन्तर्गत राप्ती नदी के बायें तट पर निर्मित नकईल सेमरौना तटबन्ध के किमी0 3.715 से किमी0 4.020 के मध्य ग्राम-गायघाट के पास सिल्ट रिर्टाडर/पारग्मय स्पर व आर्टिकुलटिंग मैट्रेस व जियो बैग पी0पी0 गैबियन की साइड वाल की कटाव निरोधक कार्य।
रोजगार
37 रोजगार मेला एवं एक बृहद रोजगार मेला आयोजित, जिससे 2601 युवा रोजगार से लाभान्वित।
उ0प्र0 कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत 119 युवाओं को व्यावसायिक टेªडर्स में प्रशिक्षण प्रदान कर सेवायोजित कराया गया।
मनरेगा के अन्तर्गत 36.09 लाख मानव दिवस का सृजन।
ग्लोबल इन्व्ेास्टर्स समीट में 139 उद्यमियों द्वारा 1603.96 करोड का निवेश प्रस्तावित
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत उद्यमियों में 130.31 लाख की मार्जिन मनी।
एक जनपद एक उत्पाद योजना में 49 उद्यमियों को 117.50 लाख की मार्जिन मनी वितरित। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत 1957 समूह गठित 21527 परिवार आच्छादित।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 89 उद्यमियों में 324.13 लाख की मार्जिन मनी वितरित।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 60 उद्यमियों ने 136.73 लाख की मार्जिन मनी वितरित।
वन विभाग
रु0 190.74 लाख की धनराशि व्यय कर 976800 पौध रोपण।
आयोजित इस प्रेस वार्ता में सदर सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चन्द्र तिवारी, एमएलसी रतन पाल सिंह, रामपुर कारखाना विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, रुद्रपुर विधायक जय प्रकाश निषाद, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, जितेन्द्र प्रताप राव, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, भपेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here