Home देवरिया कार्य मानक के अनुरूप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव स्पष्टीकरण तलब

कार्य मानक के अनुरूप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव स्पष्टीकरण तलब

0
कार्य मानक के अनुरूप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव स्पष्टीकरण तलब


Deoria News देवरिया टाइम्स। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार द्वारा मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य की Area Officer App के माध्यम निरीक्षण किये जाने हेतु विकास खण्ड सलेमपुर के ग्राम पंचायत कोला एवं कम्हरिया मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय खण्ड विकास अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।


ग्राम पंचायत कोला वर्ष 2022-23 मे चयनित अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर कुल 29 श्रमिकों के लिए कुल 03 मस्टररोल निर्गत था। कार्य स्थल पर भी कुल 29 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये इस अमृत सरोवर पर अब तक मु० 11.52 लाख की धनराशि व्यय किया गया है अमृत सरोवर मे बनाये गये पथवे में इण्टरलाकिंग कार्य मानक के अनुरूप नहीं बनाये जाने पर सम्बन्धित तकनीकी सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव स्पष्टीकरण निर्गत किया गया एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये गये कि खराब कार्य को सही कराते हुए फोटोग्राफ प्रेषित करें।

इसी ग्राम पंचायत मे एक अन्य चकमार्ग कार्य पर कुल 15 श्रमिकों द्वारा कार्य किया जा रहा था। साथ ही निर्देश दिये गये कि कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए 15 जून के पूर्व प्राक्क्लन में लिये गये समस्त कार्य को पूर्ण करें।
ग्राम पंचायत कम्हरिया मे वर्ष 2022-23 मे चयनित अमृत सरोवर पर चल रहे कार्य पर कुल 35 श्रमिकों के लिए निर्गत था कार्य स्थल पर भी कुल 35 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये इस अमृत सरोवर पर अब तक मु0 7.94 लाख की धनराशि व्यय किया गया है। उक्त कार्य पर पट्टेधारक द्वारा कार्य मे अवरोध जा रहा था जिसका समाधान मौके पर करते हुए निर्देश दिये गये कि कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए 15 जून के पूर्व प्राक्क्लन में लिये गये समस्त कार्य को पूर्ण करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?