1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

Deoria News: देवरिया टाइम्स। शहर के नेशनल पब्लिक स्कूल सोन्दा देवरिया मे शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का प्रारम्भ दीप प्रज्वलन के माध्यम से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (Dm Deoria) देवरिया के कर कमलों द्वारा हुआ। जागरूकता अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात सुरक्षा पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

शहर के विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रधानाचार्य, चालक एवं परिचालकों ने इस अभियान में प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक (Ass. Sp Deoria) राजेश सोनकर जी ने उपस्थित लोगो को यातायात के नियमों का पालन कैसे करें और यह क्यों आवश्यपकता है इस बात को विधिवत् समझाया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक श्री विनोद कुमार राय ने विद्यालय वाहनों को चालक और परिचालकों द्वारा कैसे चलाया जाय और यातायात सुरक्षा के क्या नियम है उन्हें कैसे पालन किया जाय इस बात पर विशेष, जोर दिया।


कार्यक्रम में उपस्थित ए.आर.टी.ओ. आशुतोष शुक्ला ने यातायात के नियम का पालन करना हम सभी का मूल उद्देश्य है इस पर विधिवत् चर्चा करते हुए हम कैसे सुरक्षित यात्रा करें, इस पर सबका ध्यान आकर्षित कराया। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरीश चन्द्र ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के यातायात सुरक्षा के लिए एक जन जागरूकता सन्देश बताया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद जी विद्यालय के प्रबन्ध व्यवस्था के प्रति उत्साह जताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी (Dm Deoria) महोदय ने यक्ष-प्रश्नध को ध्यान में रखकर यात्रा करें और यातायात के नियमों का अक्षरश: पालन करें का सन्देश देते हुए विद्यालय प्रबन्ध व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य् में एक्सक.सी.एन. श्री आर.के. सिंह, पी.डब्यूकरे . डी. देवरिया उप‍स्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ही मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश झा के दिशा निर्देश में चालकों हेतु एक नेत्र शिविर का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्य मृदुला सिंह बघेल ने उपस्थित समस्त अतिथियों, विभिन्न विद्यालय के प्रधानाचार्यों, वाहन चालकों एवं परिचालकों तथा विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं को इस कार्यक्रम की सफलता पर धन्यवाद ज्ञापित किया। विद्यालय के प्रबन्धक संजय शंकर मिश्र ने भी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक संजीव तिवारी एवं प्रिया मिश्रा के द्वारा किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनिल मिश्र, अशोक मिश्र, बी. डी. मिश्र, विपिनचन्द्र गुप्ता, जनार्दन तिवारी, सौरभ शाही, संजीव मिश्रा, अमित विश्वकर्मा, विकास कुशवाहा, सौरभ शंकर मिश्रा, मोहिनी सिंह, यजुवेन्द्र मिश्र, रत्नाकर द्विवेदी, विकास सोनी, इंद्रेश, पल्लवी जायसवाल, खुशबू जायसवाल, राजश्री, अनामिका मिश्रा, रानी चौरसिया सारिका श्रीवास्तव, पल्लवी मिश्रा, राधा जायसवाल, निहिता गुप्ता, रिचा मिश्रा, अंशु श्रीवास्तव, अनुराधा अस्थाना, कृष्णा मित्रा, आशुतोष सिंह, सरिता मिश्रा, मुकेश दुबे, प्रज्ञा मिश्रा, कंचन गुप्ता, नित्यानन्द विश्वकर्मा, शिखा मिश्रा, सलोनी सिंह, दीक्षा, पद्मा मिश्रा, नवनीत चतुर्वेदी, वर्तिका शुक्ला, नुपुर मिश्रा, मुरली मनोहर, देवव्रत तिवारी, सिमरन सिंह, ज्योति, राधिका, चंदा मिश्रा, रीना पाण्डेय, विवेक मिश्र, अलका सिंह, शुभम, अंकित, सत्यम, सोनम, शिवांगी, मनीष मणि तिवारी, शिवानी, अक्षम, रानी, ईशा, शिवानी सिंहानिया, अतुल राय, संदीप राव, सुजाता आर्या, अंबिका दत्त पांडेय, बृजेश तिवारी, सिद्धार्थ, अश्वनी ओझा आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here