Deoria News:देवरिया टाइम्स।
शनिवार को पुलिस अधीक्षक देवरिया के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सलेमपुर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक सलेमपुर श्री जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री अमित कुमार सिंह चौकी प्रभारी नवलपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया मय हमराह द्वारा 02 नफर अभियुक्त 1. जावेद हुसैन पुत्र बशीर अहमद सा0 बलुआपार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के पास से व 2. सद्दाम हुसैन पुत्र बशीर अहमद सा0 बलुआपार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के पास से कुल 03 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ मो0 हुसैन इण्टर कालेज नवलपुर के पास से पकड़ा गया । जिसके संबंध में नियमानुसार कार्यवाही कर थाना सलेमपुर पर मु0अ0सं0 11/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
- जावेद हुसैन पुत्र बशीर अहमद उम्र 24 वर्ष सा0 बलुआपार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
- सद्दाम हुसैन पुत्र बशीर अहमद उम्र 27 वर्ष सा0 बलुआपार थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरणः – - कुल 03 किलोग्राम अवैध गांजा
- एक अदद मोटर साईकिल वाहन टी0वी0एस0 रेडॉन वाहन सं0 UP 52 BP 7984
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-- उ0नि0 श्री अमित कुमार सिंह चौ0प्र0 नवलपुर थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
- हे0का0 राजमणी सिंह थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
- का0 संजय यादव थाना सलेमपुर जनपद देवरिया
- का0 सोनू सिंह थाना सलेमपुर जनपद देवरिया