Home उत्तर प्रदेश विनोद कुमार प्रजापति बने प्रजापति महासभा के उपाध्यक्ष

विनोद कुमार प्रजापति बने प्रजापति महासभा के उपाध्यक्ष

0
विनोद कुमार प्रजापति बने प्रजापति महासभा के उपाध्यक्ष

जौनपुर। वरिष्ठ समाज सेवी एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विनोद कुमार प्रजापति को प्रजापति महासभा जौनपुर का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रजापति समाज के जनपद जौनपुर के कार्यालय पर मुख्य संरक्षक हीरालाल आजाद के उपस्थिति में प्रजापति महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र कुमार प्रजापति ने विनोद कुमार प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष घोषित किया। विनोद कुमार प्रजापति ने बताया कि प्रजापति महासभा के विस्तार हेतु हर संभव कदम उठाया जाएगा और शिक्षा जागरूकता में नेतृत्व कर समाज को उचित ऊचाईयों पर पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version