देवरिया टाइम्स।
पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर जनपद देवरिया के पर्यवेक्षण में श्री राजेश कुमार पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुर कारखाना द्वारा गुरुवार को मु0अ0स0 0007/2023 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया से सम्बन्धित अभियुक्त अभिमन्यु कुमार सैनी उर्फ भोला पुत्र परशुराम सैनी निवासी पैकोली महराज थाना भलुअनी (नवसृजित थाना सुरौली) जनपद देवरिया को गौरा चौराहा से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया ।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/01/FB_IMG_1673280660502-1024x989.jpg)
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण–
अभिमन्यु कुमार सैनी उर्फ भोला पुत्र परशुराम सैनी निवासी पैकोली महराज थाना भलुअनी (नवसृजित थाना सुरौली) जनपद देवरिया।