नगर पंचायत में भाजपा की जीत से ही सलेमपुर का सर्वांगीण विकास सम्भव है-रविन्दर कुशवाहा

0


Deoria News देवरिया टाइम्स
भारतीय जनता पार्टी सलेमपुर के तत्वावधान में नगर पंचायत सलेमपुर भाजपा प्रत्याशी राजेश सिंह उर्फ मन्टू के समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर भ्रमण एवम जनसंपर्क किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
नगर भ्रमण की शुरुआत सोहनाग मोड़ स्थित कार्यालय से शुरू होकर गांधी चौक, रेलवे स्टेशन,सरकारी अस्पताल होते हुए पूरे बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया।
सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही केन्द्र और प्रदेश में कमल खिला है। इस बार भी कार्यकर्ताओ के दम पर ही नगर पंचायत चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगो को भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करे।


सलेमपुर में भाजपा बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे
इस बार भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है।
भाजपा की जीत से ही सलेमपुर का सर्वांगीण विकास सम्भव है।
भ्रमण के दौरान चुनाव प्रभारी रामदास मिश्र,समन्वयक बृजेश धर दूबे, संयोजक रविशंकर मिश्र के अलावा मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल,अजय दूबे वत्स,विनय पाण्डेय,धनन्जय चतुर्वेदी,सम्पूर्णानंद गुप्ता,शेषनाथ भाई,त्रिपुणायक विश्वकर्मा, अभिषेक जायसवाल,अशोक तिवारी,आशुतोष तिवारी,विकास रौनियार,अवधेश मद्देशिया,भोला बाबा,रवि कुशवाहा,अमरदत्त यादव ,रागिनी सिंह,पुनीत यादव,बृजेश कुशवाहा,रामजी चौहान,दीपक श्रीवास्तव मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Open chat
Hello
Can we help you?
Exit mobile version