1 / 3
Caption Text
2 / 3
astha
3 / 3
ssmall

देवरिया टाइम्स। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रमेश चंद्र पाण्डेय ने बताया है कि 05 एवं 06 जून 2023 को सहायक आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मंडल, गोरखपुर द्वारा प्रदत्त एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से गांधी चौक भलुअनी देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 25 नमूने जांच किए गए जिनमें पेड़ा-1 नमूना, छेना मिठाई-1 नमूना, सोया सास- 1, काली मिर्च-1 मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।


बीरपुर मिश्र देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 27 नमूनों का जांच किये गए, जिनमें बेसन 1 नमूना, सरसों का तेल 1, छेना मिठाई 2, काली मिर्च 1, लड्डू 1 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। सोनूघाट चौराहा देवरिया विभिन्न खाद्य पदार्थों के 33 नमूनों का जांच किया गया, जिनमें लड्डू 03 नमूना, छेना 03 नमूना, बर्फी 01 नमूना, हल्दी पाउडर 01 नमूना, बेसन 01 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए। महुआनी चौराहा देवरिया से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 16 नमूनों की जांच किए गए। जिनमें लड्डू 01 नमूना, छेना मिठाई 01 नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।


एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन प्रीति चौबे, लैब टेक्नीशियन एवं सुभेष कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, रंजन कुमार श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं राम भारत यादव, खाद्य सहायक द्वारा किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here