द नई स्पीड इंस्टीट्यूट के छात्रों का नीट में दबदबा
देवरिया टाइम्स।विगत 3 वर्षों से देवरिया शहर में स्थापित JEE और NEET की कोचिंग कराने वाली संस्था द न्यू स्पीड इंस्टिट्यूट (THE NEW SPEED) ने इस बार फिर नीट के रिजल्ट में अपना परचम लहराया
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230614-WA0656-1024x683.jpg)
कोचिंग के लगभग 10 से ज्यादा छात्रों का बेहतरीन परफॉर्मेंस रहा जिसमें कामरान अशरफ 655/720, मोहसिन सिद्धकी 630/720, साक्षी सिंह 610/720,असलम अंसारी 550/720, आगाज मिर्जा 530/720, एवम पलक त्रिपाठी ,हर्षिता त्रिपाठी, अंजली यादव, विनय यादव इत्यादि उत्तीर्ण हुए । इंस्टिट्यूट के संचालक A.K. MAURYA एवं सौरभ शाही और अध्यापकों ने बच्चों को माला पहना कर और मिठाई खिला कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230614-WA0657-1024x683.jpg)
![](https://deoriatimes.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230614-WA0658-1024x683.jpg)